Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कुएं में गिरे पिता को बचाने उतरी पुत्री समेत 04 लोगों की मौत

कुएं में गिरे पिता को बचाने उतरी पुत्री समेत 04 लोगों की मौत

Korba news : कोरबा जिले के कटघोरा थानांतर्गत ग्राम जुराली के डिपरा पारा में कुंआ में गिरे पिता को बचाने उतरी 16 वर्षीय पुत्री समेत 04 लोगों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गयी। घटना शुक्रवार दोपहर एक बजे की है। मौके पर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, कलेक्टर अजय वसंत एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी मौजूद हैं।

पुलिस के बताया कि मृतक के परिवारिक सूत्रों के अनुसार, बाड़ी में काम करने के दौरान ग्रामीण जहरू पटेल (60) कुंआ में गिर गया। जिसकी जानकारी होने पर पिता को बचाने के लिए उसकी पुत्री सपीना पटेल (16) कुएं में कूद गयी। इसके बाद परिवार के ही दो अन्य सदस्य शिवचरण उर्फ कलीराम पटेल (45) व मनबोध पटेल (57) भी कुंएं नीचे उतरे, लेकिन सभी की मौत हो गयी। पुलिस मौके पर पहुंच गयी है। एसडीआरएफ की टीम बुलायी गयी है।

Share this:

Latest Updates