Latehar News: जिले के महुआडांड़ प्रखंड स्थित ओरसापाट गांव में रोड कंस्ट्रक्शन साइट पर हुई हत्या और आगजनी की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। घटना के पीछे भाकपा माओवादी संगठन की साजिश सामने आयी है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों सत्येन्द्र यादव, सूरज नाथ यादव, राजेन्द्र यादव, कृष्ण यादव और प्रसाद यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ज्ञातव्य है कि 30 अप्रैल की रात मुंशी अयूब खान की निर्मम हत्या कर दी गयी थी और निर्माण कार्य में लगे वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था। जांच में सामने आया कि यह वारदात भाकपा माओवादी के क्षेत्रीय नेता कुंदन खरवार के निर्देश पर की गयी थी, जिसका मकसद ठेकेदार से लेवी वसूलना था।
घर से लेवी के पैसे और धमकी भरे पर्चे बरामद
घर से मिले लेवी के पैसे और धमकी भरे पर्चे
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के घरों पर छापेमारी के दौरान लेवी के रूप में वसूले गये 52 हजार रुपये, धमकी भरे पर्चे और वारदात में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन बरामद किया है। यह कार्रवाई एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर गठित विशेष पुलिस टीम ने की। सर्किल इंस्पेक्टर पीर अहमद ने जानकारी दी कि इससे पहले भी माओवादियों ने ठेकेदार को लेवी के लिए धमकी दी थी, लेकिन घटना की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली थी।



