Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मुम्बई में अवैध रूप से रह रहे 05 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

मुम्बई में अवैध रूप से रह रहे 05 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

Mumbai News : दक्षिण मुम्बई में चिंचपोकली इलाके में स्थित एक घर पर पुलिस ने छापा मारकर यहां अवैध रूप से रहने बांग्लादेश के 05 नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार पुरुष और एक महिला हैं। इस मामले की छानबीन काला चौकी पुलिस कर रही है। पुलिस अधिकारी ने शनिवार को मीडिया को बताया कि पुलिस को चिंचपोकली इलाके में स्थित एक घर में बांग्लादेश के नागरिकों के अवैध रूप से रहने गोपनीय जानकारी मिली थी। इसी आधार पर शुक्रवार को देर रात उस घर में छापा मारा गया। पुलिस ने यहां से बांग्लादेश के 05 नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में गिरफ्तार महिला का नाम आशूरा खातून है और वह 04 अन्य बांग्लादेशी नागरिकों के साथ रह रही थी। पुलिस को पूछताछ के दौर इन लोगों के पास भारत में रहने का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला था। प्रशासन ने इन पांचों लोगों को वापस बांग्लादेश भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Share this:

Latest Updates