Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

जौनपुर में अनियंत्रित बस पलटने से 05 की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

जौनपुर में अनियंत्रित बस पलटने से 05 की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

Jaunpur News : जिले में बक्सा थाना क्षेत्र के लखउवा हाईवे के पास शुक्रवार को एक प्राइवेट बस बेकाबू होकर पलटने से पांच यात्रियों की मौत हो गयी। इस हादसे में छह से अधिक लोग घायल हुए हैं। घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। घटना की जानकारी पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने अस्पताल पहुंच कर पीड़ितों का हालचाल लिया। बदलापुर से जौनपुर शहर की ओर आ रही एक प्राइवेट बस बक्सा थाना क्षेत्र के लखउवा हाईवे के पास मोड़ होने की वजह से अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे में पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि छह से अधिक लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद बस में फंसे घायलों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में मरने वालों की पहचान बक्सा की रहनेवाले विजय शर्मा की पत्नी संध्या शर्मा (60), झारखंड की रहने वाली नेमा देवी (60), बस कंडक्टर काली चरण (36), सुशीला यादव के रूप में हुई है। इसके अलावा एक मृतक की अभीपहचान नहीं हो सकी है। इस दुर्घटना में छह से अधिक यात्री घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Share this:

Latest Updates