Mumbai News: नासिक जिले के डिंडोरी में वनी-नासिक रोड पर बीती रात एक कार और बाइक की टक्कर में 07 लोगों की मौत हो गयी और 02 घायल हो गये। मृतकों में 03 महिलाएं, 03 पुरुष और 01 बच्चा शामिल है। इस घटना में घायल दो लोगों का इलाज नासिक के सरकारी अस्पताल में हो रहा है। इस घटना की छानबीन डिंडोरी पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है। पुलिस के अनुसार बुधवार को नासिक के डिंडोरी में रहनेवाले सात लोग अपने बेटे का जन्मदिन मनाने कार से नासिक शहर गये थे। देर रात बेटे का जन्मदिन मना कर घर लौटते समय उनकी कार सामने से आ रही एक बाइक से टकरा गयी। कार पलट कर गहरे नाले में गिर गयी। इससे कार में ही दम घुटने से उसमें सवार सात लोगों की मौत हो गयी। इसकी जानकारी मिलते ही डिंडोरी पुलिस मौके पर पहुंची और गुरुवार की सुबह कार को नाले से निकाल कर सभी शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
महाराष्ट्र के नासिक में कार और बाइक की टक्कर में 07 लोगों की मौत, दो घायल

Share this:


