Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड कैबिनेट में 07 प्रस्तावों पर लगी मुहर

झारखंड कैबिनेट में 07 प्रस्तावों पर लगी मुहर

▪︎सदन का विशेष सत्र 09 दिसम्बर से, स्टीफन बने प्रोटेम स्पीकर 

Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गुरुवार को पहली कैबिनेट में विधानसभा के विशेष सत्र के आयोजन की स्वीकृति दे दी है। विधानसभा का विशेष सत्र 09 दिसम्बर से 12 दिसम्बर तक चलेगा। इस सत्र में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सरकार का विश्वास मत हासिल करेंगे। विशेष सत्र के लिए स्टीफन मरांडी को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। इस कैबिनेट में कुल 07 निर्णय लिये गये।

हेमन्त सोरेन ने प्रोजेक्ट भवन में पत्रकारों काे कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी
कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने प्रोजेक्ट भवन में पत्रकारों काे कैबिनेट में लिये गये फैसलों की जानकारी दी। एक-दो दिनों में मंत्रिमंडल विस्तार की सम्भवना पर मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने कहा कि जल्द ही झारखंड में बहुमत की सरकार का गठन होगा। एक-दो दिनों के अन्दर ही मंत्रिमंडल का विस्तार सम्भव है। सरकार बहुत ही मजबूती से आनेवाले दिन में काम करेगी।

खनन पर लगनेवाले टैक्स की दरों में होगी वृद्धि

मुख्यमंत्री सोरेन ने बताया कि राज्य का राजस्व बढ़ाने पर खनन की विभिन्न दरों की समीक्षा की जायेगी। खनन पर लगनेवाले टैक्स को बढ़ाने पर विचार किया जायेगा। इसके लिए कमेटी बनेगी।

कैबिनेट में इन प्रस्तावों पर भी लगी मुहर

  • मंईयां सम्मान योजना के तहत दिसम्बर से हर हाल में 2500 रुपये सम्मान राशि देने का भी फैसला हुआ।
  • असम के चाय बागानाें में कार्यरत झारखंडियाें की सुविधाओं के लिए एक विशेष सर्व दलीय समिति बनेगी और उसकी रिपोर्ट झारखंड सरकार को सौंपेगी।
  • असम चाय बगान में काम रहे झारखंड के मूलवासियों की स्थिति को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल असम जायेगा
  • वित्त विभाग को ये निर्देश दिये गये कि वह कोषांग गठित करे, जो भारत सरकार के पास लम्बित 01 लाख 36 हजार करोड़ रुपये लाने का कार्य करें। इसके लिए कानूनी कार्रवाई करें।
  • जेपीएससी और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग का वार्षिक परीक्षा कैलेंडर 01 जनवरी 2025 से पहले जारी करने के निर्देश दिये गये।
  • शहीद अग्निवीर अर्जुन महतो की माता हुलासी देवी को 10 लाख का चेक देने और उनके भाई बलराम महतो को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। अर्जुन असम में 22 नवम्बर को एक मुठभेड़ में बलिदान हाे गये थे।

Share this:

Latest Updates