Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मेरठ में तीन मंजिला मकान गिरने से 08 लोगों की मौत

मेरठ में तीन मंजिला मकान गिरने से 08 लोगों की मौत

Meerut news : लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में शनिवार शाम तीन मंजिला मकान गिरने से 15 लोग दब गये। देर रात तक बचाव अभियान चलाया गया। मलबे में दबने से अभी तक 08 लोगों की मौत हो चुकी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को बचाव कार्य कराने के निर्देश दिये। जाकिर कॉलोनी में महिला नफो 50 साल पुराने तीन मंजिला मकान में अपने चार बेटों व परिवार के साथ रहती थी। 300 गज में बने इस मकान में 15 लोग रहते थे। मकान में नीचे डेयरी चलती थी। शनिवार देर शाम अचानक तीन मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया और घर के सभी लोग मलबे में दब गये। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने बचाव कार्य शुरू कराया। छोटी गली होने के कारण जेसीबी मशीन अंदर नहीं जा पायी। इसलिए मैनुअली बचाव कार्य करना पड़ा। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Share this:

Latest Updates