Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पुणे में 02 वाहनों की टक्कर में 09 लोगों की मौत, 06 घायल

पुणे में 02 वाहनों की टक्कर में 09 लोगों की मौत, 06 घायल

Mumbai news : पुणे-नासिक हाईवे पर नारायण गांव इलाके में मुक्ताई ढाबे के पास शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे दो वाहनों की जोरदार टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में 04 महिलाएं, 04 पुरुष और 01 बच्चा है। इस घटना में 06 लोग घायल हो गये, जिनका इलाज नजदीकी अस्पताल में हो रहा है। इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस दुर्घटना पर शोक जताते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हुए कहा कि मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष से दी जायेगी।

Share this:

Latest Updates