Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

टिकट चेकिंग और जागरूकता के कारण टिकट खरीदारी में 10% की वृद्धि : डीआरएम

टिकट चेकिंग और जागरूकता के कारण टिकट खरीदारी में 10% की वृद्धि : डीआरएम

Dhanbad news : धनबाद रेल मंडल के डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने प्रेस वार्ता कर बीते तीन-चार महीनों की प्रमुख उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने टिकट चेकिंग, माल ढुलाई, और आय वृद्धि के साथ यात्री सुविधाओं में सुधार की दिशा में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। टिकट खरीदारी में वृद्धि:डीआरएम ने बताया कि टिकट चेकिंग के प्रति यात्रियों में बढ़ती जागरूकता के कारण टिकट खरीदारी में 10% की वृद्धि दर्ज की गई है।

यह रेल मंडल के प्रयासों का सकारात्मक परिणाम है।माल ढुलाई में शीर्ष पर धनबाद रेल मंडल ने अप्रैल से नवंबर तक 125.95 मिलियन टन माल ढुलाई कर बिलासपुर रेल मंडल (122.06 मिलियन टन) को पीछे छोड़ दिया। माल ढुलाई में यह अंतर लगभग 4 मिलियन टन का है, जो धनबाद मंडल की बेहतर प्रबंधन क्षमताओं को दर्शाता है। रेल मंडल ने नवंबर माह तक 2087 करोड़ रुपये की आय अर्जित की है, जो बिलासपुर रेल मंडल से लगभग 3.09% अधिक है। यह धनबाद मंडल की कार्यकुशलता और संसाधनों के बेहतर उपयोग का प्रमाण है। डी आर एम ने यात्री सुविधाओं को लेकर कई नई योजनाओं की जानकारी दी। विभिन्न स्थानों पर नई स्टॉपेज दी जा रही हैं। यात्रियों को बेहतर अनुभव देने के लिए रेल कोच रेस्टोरेंट शुरू किए गए हैं। यात्री सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रोड अंडर ब्रिज (RUB) और रोड ओवर ब्रिज (ROB) बनाए जा रहे हैं।डीआरएम ने कहा कि धनबाद रेल मंडल अपनी सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share this:

Latest Updates