Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री बनवाने के लिए विधायक से मांगे 100 करोड़, शिकायत के बाद एसीबी ने जाल बिछाकर चार को किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री बनवाने के लिए विधायक से मांगे 100 करोड़, शिकायत के बाद एसीबी ने जाल बिछाकर चार को किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र की शिंदे-फडणवीस सरकार में कैबिनेट मंत्री बनवाने के लिए पुणे के एक विधायक से 100 करोड़ रुपये की मांग की पेशकश की गई है। ऐसा करने वाले चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनकी पहचान रियाज अलाबक्श शेख (कोल्हापुर), योगेश मधुकर कुलकर्णी (पांचपाखाड़ी, ठाणे ), सागर विकास संगवाई (ठाणे) और जफर अहमद राशिद अहमद उस्मानी (नागपाड़ा, मुंबई ) के रूप में की है। इन चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुट गई है कि और कितने विधायक को ठागा है 

विधायक को हो गया था शक

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित रियाज अलाबक्श शेख ने पुणे के एक विधायक से मुलाकात कर अपना परिचय बड़े नेता के करीबी के रूप में दिया। इसके बाद आरोपित ने दावा किया कि वह 100 करोड़ रुपये देने पर उन्हें महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बनवा सकता है। इसके लिए उन्हें बायोडाटा के साथ 20 फीसद रकम एडवांस के रूप में पहले देनी होगी। इस प्रस्ताव को संबंधित विधायक ने स्वीकार कर लिया और अगली मुलाकात में ऐसा करने की बात कही। इधर, बातचीत के बाद विधायक को इस बात का शक हो गया कि यह लोग ठगने के लिए मेरे पास आए हैं। इस मामले की जानकारी उन्होंने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से कर दी।

ओबरॉय होटल में जाल बिछाकर एसीबी ने दबोचा

जानकारी के अनुसार विधायक ने एडवांस पैसे देने के लिए रियाज शेख को दक्षिण मुंबई के ओबेराय होटल में बुलाया। यहां पहले से भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी ) की टीम मौजूद थी। इसके बाद एसीबी ने ओबेराय होटल में जाल बिछाकर रियाज शेख को दबोच लिया। रियाज से पूछताछ के बाद उसके तीन सहयोगियों को भी जांच एजेंसी ने गिरफ्तार कर लिया है। चारों से पूछताछ की जा रही है।

Share this:

Latest Updates