Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

टीबी उन्मूलन के लिए आज से शुरू हो रहा है 100 दिवसीय विशेष अभियान

टीबी उन्मूलन के लिए आज से शुरू हो रहा है 100 दिवसीय विशेष अभियान

▪︎भारत टीबी से बहुआयामी तरीके से लड़ रहा है : मोदी

New Delhi News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत में तपेदिक यानी टयूबबरकलोसिस (टीबी) उन्मूलन के लिए आज से 100 दिवसीय विशेष अभियान शुरू हो रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान का फोकस टीबी मरीजों की अधिकतावाले जिलों पर होगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “टीबी के खिलाफ हमारी लड़ाई और मजबूत हो गयी है। टीबी को हराने की सामूहिक भावना से प्रेरित होकर, आज से 100 दिन का एक विशेष अभियान शुरू हो रहा है, जिसका फोकस टीबी के उच्च बोझवाले जिलों पर है। भारत टीबी से बहुआयामी तरीके से लड़ रहा है। इनमें रोगियों को दोगुना समर्थन, जन भागीदारी, नयी दवाएं, तकनीक और बेहतर निदान उपकरणों का उपयोग शामिल है। आइए, हम सब मिल कर टीबी को खत्म करने में अपना योगदान दें।”

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय प्रमुख हितधारकों के साथ मिल कर अभियान शुरू कर रहा है
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के टीबी मुक्त भारत के विजन को ध्यान में रखते हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय प्रमुख हितधारकों के साथ मिल कर आज से 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान शुरू कर रहा है। देश के 33 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के 347 जिलों में लागू की जानेवाली इस पहल को टीबी के मामलों का पता लगाने, निदान में देरी को कम करने और विशेष रूप से उच्च जोखिमवाले समूहों में उपचार के परिणामों में सुधार करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस 100 दिवसीय अभियान में टीबी मामलों की दर, निदान कवरेज और मृत्यु दर जैसे प्रमुख संकेतकों के प्रदर्शन में सुधार की परिकल्पना की गयी है।

आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के विशाल नेटवर्क का लाभ उठायेगी
अभियान में उन्नत निदान तक पहुंच बढ़ाना, कमज़ोर समूहों के बीच लक्षित जांच, उच्च जोखिमवाले व्यक्तियों के लिए विशेष देखभाल और विस्तारित पोषण सहायता के प्रावधान पर विशेष ध्यान दिया गया है। यह पहल देश भर में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के विशाल नेटवर्क का लाभ उठायेगी, जिन्होंने टीबी सेवाओं को अंतिम छोर तक सुलभ कराया है।

Share this:

Latest Updates