Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मणिपुर में प्रतिबंधित संगठनों के 11 उग्रवादी गिरफ्तार

मणिपुर में प्रतिबंधित संगठनों के 11 उग्रवादी गिरफ्तार


Imphal News: मणिपुर पुलिस और केन्द्रीय सुरक्षाबलों ने अलग-अलग स्थानों से प्रतिबंधित संगठनों के 11 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से हथियार, मोबाइल फोन, वाहन व अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है।
मणिपुर पुलिस ने बुधवार को बताया कि थौबल जिले के हिरोक थाना क्षेत्र के सलुंगफम ममांग लाईकाई बाजार के पास से केसीपी (अपुनबा सिटी मैतेई) के चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। यह लोग ईंट भट्टा, सॉ मिल, बैंक, अस्पताल, स्कूल-कॉलेज, आॅयल पम्प, दुकानदार, ठेकेदार और स्टोन क्रेशर के अलावा आम लोगों से भी वसूली करने में शामिल थे। इन गिरफ्तार उग्रवादियों की पहचान मो. सारुक खान (34, थौबल वांगखेम), संगोमसंबम अख्तर अहमद (29, थौबल वांगखेम), कोंजेंगबम कुमारजीत सिंह (41, नंबोल लैमैपोकपम अवांग लाईकाई, बिष्णुपुर) तथा लैश्रम जयमंगल सिंह (47, कैरेम्बिखोक ममांग लाईकाई) थौबल के रूप में हुई है। सुरक्षाबलों ने इनके पास से एक .32 पिस्टल, मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस, तीन 36 एचई हैंड ग्रेनेड, पांच मोबाइल फोन, एक चार-पहिया वाहन तथा दो दो-पहिया वाहन बरामद किये गये।

इंफाल ईस्ट से एसओआरईपीए के तीन सदस्य गिरफ्तार
इसके अलावा मणिपुर पुलिस ने इंफाल ईस्ट जिले के वैथौ चिरू क्षेत्र से एसओआरईपीए संगठन के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। इन सभी पर याइरिपोक क्षेत्र के स्कूलों से जबरन वसूली करने का आरोप है। यहां से गिरफ्तार आरोपितों की पहचान लैशुंगबम लेनिन सिंह (31) उर्फ खुमान, युमखैबम लुखोई सिंह (32) उर्फ अबोई तथा सगोलसेम दिनेश सिंह (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से तीन मोबाइल फोन, एक दो-पहिया वाहन और अन्य सामग्री बरामद की है।
एक अन्य अभियान में मणिपुर पुलिस ने केसीपी (नोंगद्रेंखोम्बा) संगठन के एक सदस्य सलाम सदानंद सिंह (31) उर्फ एगोचा उर्फ परी को इंफाल वेस्ट के लमफेल थाने के तहत कोम्बिरेई हाउसिंग कॉम्प्लेक्स से गिरफ्तार किया है। वह इंफाल क्षेत्र में जनता से पैसों की मांग और धमकी देकर वसूली करता था। उसके पास से एक मोबाइल और आधार कार्ड बरामद हुआ। इसके अलावा, केन्द्रीय बलों ने भारत-म्यांमार सीमा स्थित मोरेह थाना क्षेत्र के बॉर्डर पिलर 81, सब पिलर 3 के पास से यूएनएलएफ (के) संगठन के तीन कैडरों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपितों में निंगोम्बम श्याम सिंह (32), चिंगांगबम जॉनसन मैतेई उर्फ अंगोमचा मैतेई (30) तथा मो. सोहेल खान (25) शामिल हैं।
इन सभी मामलों में आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू की गयी है।

Share this:

Latest Updates