Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

दिल्ली के मुस्तफाबाद में इमारत ढहने से एक ही परिवार के 08 लोगों समेत 11 की मौत

दिल्ली के मुस्तफाबाद में इमारत ढहने से एक ही परिवार के 08 लोगों समेत 11 की मौत

New Delhi : दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में शनिवार तड़के एक इमारत ढह गयी, जिसके मलबे में कई लोग फंस गये। अबतक इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें से 08 लोग एक ही परिवार के हैं। हादसे में मकान मलिक तहसीन (60) की भी मौत हो गयी है। मौके पर एनडीआरएफ, दमकल, दिल्ली पुलिस और स्थानीय लोग बचाव कार्यों में लगे हुए हैं। चार मंजिला इमारत आज तड़के 2.39 बजे अचानक जमींदोज हो गयी। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने इस हादसे में 11 लोगों के मरने की पुष्टि करते हुए इनके नामों की सूची भी जारी की है। मृतकों में तीन महिलायें और चार बच्चे भी हैं। इनमें आठ लोग एक ही परिवार के हैं। हादसे में 11 लोग घायल हैं, जिनमें से 06 को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है और 05 का इलाज अब भी जारी है। माना जा रहा है कि हादसे के समय इमारत में 22 से 24 लोग मौजूद थे। एनडीआरएफ के अधिकारियों के मुताबिक उनकी टीम शनिवार की सुबह 4.50 बजे घटना स्थल पर पहुंची थी। उनके पहुंचने से पहले ही 10 से 15 लोगों को स्थानीय लोगों और अन्य एजेंसियों ने मलबे से निकाल लिया था। अबतक एनडीआरएफ ने 08 लोगों को निकाला है, जिनमें से 07 अचेत अवस्था में थे। एक महिला को जिंदा बचाया गया है। डिविजनल फायर ऑफिसर राजेन्द्र अटवाल के मुताबिक फायर ब्रिगेड को सुबह करीब 2:50 बजे एक मकान ढहने की सूचना मिली थी। हम मौके पर पहुंचे और पाया कि पूरी इमारत ढह गयी है और लोग मलबे में फंसे हुए हैं।

Share this:

Latest Updates