Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

आयुष्मान भारत योजना के तहत 12 करोड़ लोगों का हो चुका है स्वास्थ्य बीमा : राजनाथ सिंह 

आयुष्मान भारत योजना के तहत 12 करोड़ लोगों का हो चुका है स्वास्थ्य बीमा : राजनाथ सिंह 

Aayushman Bharat Yojana, Rajnath Singh, 12 crore people, Health insurance, national news, Lucknow news, UP news :रक्षा मंत्री राजनाथ ने कहा कि हमारे यहां कहा गया है कि पहला सुख निरोगी काया। 2014 में जबसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार आयी है, तब से इस दिशा में हम मजबूत प्रयास कर रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के 12 करोड़ लोगों को हेल्थ इंश्योरेंस प्रदान किया है। मेडिकल क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया है। गरीबों को सस्ती दवाएं मिल सकें, इसके लिए हमारी सरकार ने जन औषधि केन्द्र स्थापित किए हैं।

स्वस्थ लोकतंत्र का रास्ता स्वस्थ समाज से ही सम्भव

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में गोमतीनगर स्थित डिवाइन हार्ट फाउण्डेशन अस्पताल के 27वें स्थापना दिवस समारोह को सम्बोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमें मालूम है कि एक स्वस्थ लोकतंत्र का रास्ता स्वस्थ समाज से ही सम्भव है। इतने विशाल देश में देश में केवल सरकारी प्रयास से ही स्वास्थ्य ठीक नहीं रहा सकता। निजी क्षेत्र के लोगों को भी आना होता है। आमतौर पर गैर सरकारी संस्थाओं को केवल आमदनी के आधार पर देखा आता है। बहुत से संस्थान समाज कल्याण की भावना से काम कर रहे हैं। देश में तमाम ऐसे निजी संस्थाएं हैं। ठीक उसी प्रकार डिवाइन हार्ट फाउंडेशन अस्पताल की भूमिका को बेहद महत्वपूर्ण मानता हूं।

केवल निर्वाचन क्षेत्र ही नहीं लखनऊ में मेरा घर है

राजनाथ सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा, ‘हम लोगों का सौभाग्य है कि आज लखनऊ में सर्वोच्च संवैधानिक संस्था राष्ट्रपति महोदया हम सबके बीच में हैं। यह मेरा निर्वाचन क्षेत्र है। केवल निर्वाचन क्षेत्र ही नहीं लखनऊ में मेरा घर है। यहां के लोगों से बेहद आत्मीयता है। राष्ट्रपति महोदया मैं आपका स्वागत करता हूं।’ राजनाथ सिंह ने मौजूद लोगों से ताली बजवा कर राष्ट्रपति का स्वागत किया। उन्होंने कहा, ‘लखनऊ तहजीब का शहर है। लखनऊ से मेरा दिल का नाता है। डॉक्टर श्रीवास्तव का भी यहां से लोगों से दिल का नाता है। इन्होंने बहुत से लोगों को दिल की धड़कनें दी हैं। 27 वर्ष पहले किराये के मकान में यहां एक अस्पताल की शुरुआत हुई थी। तब से मैं इस अस्पताल को देख रहा हूं। डॉक्टर श्रीवास्तव अस्पताल के केवल मालिक नहीं है, आप एक बड़े दिल के भी मालिक हैं।’

Share this:

Latest Updates