Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रूसी सेना में सेवा देनेवाले 12 भारतीयों की मौत, 16 लापता

रूसी सेना में सेवा देनेवाले 12 भारतीयों की मौत, 16 लापता

New Delhi news : यूक्रेन के साथ जारी संघर्ष के दौरान रूसी सेना में सेवाएं दे रहे 12 भारतीयों की मौत हो चुकी है और 18 भारतीय लापता हैं। यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने आज साप्ताहिक पत्रकार वार्ता में केरल के बिनिल बाबू की हाल ही में रूसी सेना में सेवाएं देते हुए हुई मौत को अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि हमने पीड़ित परिवार के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

126 मामले प्रकाश में आये हैं

इसके साथ ही कई प्रश्नों के उत्तर में उन्होंने बताया कि अब तक रूसी सेना में भारतीयों के सेवाएं देने से जुड़े 126 मामले प्रकाश में आये हैं। इन 126 मामलों में 96 भारतीय स्वदेश वापस आ चुके हैं और उन्हें रूसी सैन्य बलों ने सेवा मुक्त कर दिया है। 18 मामलों में 16 के बारे में रूसी सेना का कहना है कि उनके पास इन भारतीयों की कोई जानकारी नहीं है। रूसी सेना उन्हें लापता घोषित कर चुकी है। बाकी बचे भारतीयों को जल्द से जल्द रिहा किये जाने की मांग की गयी है। 12 भारतीयों की मौत हो चुकी है।

हमारा दूतावास रूसी अधिकारियों के सम्पर्क में

उन्होंने बिनिल बाबू की मौत को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि हमने परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। हमारा दूतावास रूसी अधिकारियों के सम्पर्क में हैं, ताकि उनका पार्थिव शरीर जल्द से जल्द भारत आ सके। एक अन्य घायल व्यक्ति का मॉस्को में इलाज चल रहा है।

Share this:

Latest Updates