Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Today weather analysis : झारखंड- बिहार और बंगाल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश, रांची और आसपास के इलाकों में बादल गर्जन और बज्रपात का अलर्ट

Today weather analysis : झारखंड- बिहार और बंगाल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश, रांची और आसपास के इलाकों में बादल गर्जन और बज्रपात का अलर्ट

Monsoon Forecast And weather update : फिलहाल पश्चिमी हवाओं के कारण एक ट्रफ रेखा औसत समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर देशांतर 72 डिग्री पूर्व और 30 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में देखी जा रही है। पंजाब और इससे सटे हरियाणा के कुछ हिस्सों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र केरल और उसके आसपास के क्षेत्रों के ऊपर बना हुआ है। वहीं दूसरी ओर उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। साथ ही एक ट्रफ रेखा केरल पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से लेकर दक्षिण- पश्चिम मध्य प्रदेश तक आंतरिक कर्नाटक, मराठवाड़ा और विदर्भ से होती हुई गुजर रही है।

झारखंड-बंगाल, उड़ीसा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश

स्काईमेट के अनुसार उपर्युक्त कारणों से अगले 24 घंटों यानी 13 अक्टूबर) को  कर्नाटक, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। रांची समेत झारखंड के 18 जिलों में 16 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान आकाश में बादल छाए रहेंगे। कुछ हिस्सों में बादल गर्जन के साथ वज्रपात भी होगा।

बिहार के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश संभव

पश्चिम बंगाल, बिहार के कुछ हिस्सों, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार में हल्की बारिश संभव है।

पिछले 24 घंटों के दौरान ऐसा रहा देश का मौसम

पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल, झारखंड के कुछ हिस्सों, अरुणाचल प्रदेश, दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। दक्षिण गुजरात, रायलसीमा, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु और दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्र प्रदेश, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा के कुछ हिस्सों, केरल, कोंकण और गोवा, पूर्वोत्तर राजस्थान, हरियाणा के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और पूर्वोत्तर में हल्की से मध्यम बारिश हुई। आंतरिक कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में हल्की बारिश हुई।

Share this:

Latest Updates