Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

फूड प्वाइजनिंग से बीमार पड़ गए नर्सिंग और पैरामेडिकल के 137 स्टूडेंट्स, कुछ की हालत बताई जा रही गंभीर

फूड प्वाइजनिंग से बीमार पड़ गए नर्सिंग और पैरामेडिकल के 137 स्टूडेंट्स, कुछ की हालत बताई जा रही गंभीर

Karnataka Update News, Manguluru :  कर्नाटक के मंगलुरु में एक निजी हॉस्टल में रह रहे नर्सिंग एवं पैरामेडिकल के 137 छात्र फूड पॉइजनिंग के कारण बीमार पड़ गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कुछ छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है। नगर पुलिस आयुक्त एन. शशि कुमार ने बताया कि छात्रों को शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। छात्रों ने पेट में दर्द, उलटी और दस्त की शिकायत की थी और उन्हें सोमवार रात को अस्पतालों में भर्ती कराया गया। खराब भोजन के लिए दूषित जल को कारण बताया जा रहा है। कुछ छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विभिन्न अस्पतालों में कराया गया भर्ती

कुमार ने कहा, “करीब 9 बजे, लगभग 400-500 लोग शहर के सिटी अस्पताल के सामने एकत्र हुए। उनमें से अधिकांश छात्र हैं और बाकी उनके परिवार के सदस्य हैं। सुबह 2 बजे से 100 से अधिक छात्राओं ने फूड प्वाइजनिंग की शिकायत की है और अस्पताल में भर्ती हैं।” 137 छात्रों को शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। हम 

कारण जानने की कोशिश कर रहे हैं।”

जांच में जुटी पुलिस

जिला स्वास्थ्य निरीक्षक डॉ. अशोक ने घटना की जानकारी देते हुए सभी छात्राओं को आश्वस्त किया कि अब उन्हें कोई खतरा नहीं है। शहर के पुलिस आयुक्त एन. शशि कुमार ने कहा कि अधिकारी इस घटना की जांच कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि छात्रों के बीमार होने की असली वजह क्या है?

Share this:

Latest Updates