Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

धनबाद अग्निकांड में 14 लोगों की हुई थी मृत्यु, उस दौरान 108 एम्बुलेंस की टीम ने पेश की आदर्श मिसाल

धनबाद अग्निकांड में 14 लोगों की हुई थी मृत्यु, उस दौरान 108 एम्बुलेंस की टीम ने पेश की आदर्श मिसाल

Dhanbad latest Hindi news : धनबाद के आशीर्वाद टावर में हाल ही में भीषण आग लग गयी थी। इसकी सूचना के 15 मिनटों के अन्दर ही 108 एम्बुलेंस की टीम ने जीवन रक्षक का काम करते हुए घटनास्थल पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू किया और लोगों की जान बचायी। एशिया की सबसे बड़ी आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा प्रदाता कम्पनी ज़िकित्ज़ा हेल्थकेयर लिमिटेड ने आगजनी के स्थल पर समय से पहुंच कर तत्परता से काम करते हुए फिर मानव जीवन की रक्षा के प्रति अपनी निष्ठा और प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया है। आशीर्वाद टावर में 31 जनवरी की शाम को बिल्डिंग के तीसरे तल पर आग लग गयी, जो जल्द ही बिल्डिंग के अन्य हिस्सों में और बगल की एक बिल्डिंग में भी फ़ैल गयी। एक जगह पर लोग शादी में जाने के लिए तैयार हो रहे थे। आग को बुझाने में 2 घंटे का समय लगा। इस दौरान 14 लोगों की मौत हो गयी और कई लोग जख्मी भी हो गये। सभी जख्मियों को उपचार प्रदान किया जा रहा है।
घटना के बारे में बात करते हुए ज़िकित्ज़ा हेल्थकेयर लिमिटेड के झारखण्ड के प्रोजेक्ट हेड मिल्टन सिंह ने कहा कि आगजनी में हुई मौत से हम अत्यन्त दुखी हैं। स्थिति बेहद गम्भीर है। हालांकि, हम अपने पूरे स्टाफ के सदस्यों के प्रदर्शन से बेहद गौरवान्वित हैं, जिन्होंने निःस्वार्थ भाव से लोगों की जान बचाने में और उन्हें सुरक्षित समय पर अस्पताल तक पहुंचाने में मदद की। हमें स्थानीय प्रशासन और पुलिस की ओर से जो प्रशंसा मिली है, उससे हमें अपना काम इसी प्रकार जारी रखने की प्रेरणा मिलती है।
वे 16 लोग, जिन्होंने आगजनी की घटना में अपनी सेवा दी और लोगों की जान बचायी, उनमें प्रदीप कुमार महतो, सुभाष कुमार, किशन मंडल, सुखबीर उरांव, अभिषेक कुमार ठाकुर, गोरंगो पाण्डेय, रवीन्द्र कुमार शर्मा, संजय कुमार दास, बिसमवीर पंडित, चंदन कुमार, राजू कुमार, संजय कुमार महतो, श्रीकांत महतो, रंजीत कुमार, सुरेन्द्र कुमार महतो और नयन मंडल शामिल हैं।

Share this:

Latest Updates