Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

CORONA UPDATE, 24 मई 2022 :  India में पिछले 24 घंटे में 1675  नए केस,  31 मरीजों  की मौत,  14,841 एक्टिव केस और …

CORONA UPDATE, 24 मई 2022 :  India में पिछले 24 घंटे में 1675  नए केस,  31 मरीजों  की मौत,  14,841 एक्टिव केस और …

India में कोरोना संक्रमण पूरी तरह समाप्ति की ओर लग रहा था। देश कोरोना मुक्ति की ओर अग्रसर था, लेकिन पिछले कुछ समय  से फिर कोरोना संक्रमित नए मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। यह अत्यंत चिंताजनक है। हालांकि यह स्थिति कुछ राज्यों में ही है। कल की अपेक्षा आज 347 कम नए मामले सामने आए हैं। अब यह सुखद स्थिति है कि लगातार रोजाना कोरोना संक्रमितों की संख्या कुछ न कुछ घटती जा रही है। कभी-कभार बढ़ भी रही है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी गाइड लाइन के अनुसार, 10 अप्रैल से 18 साल के ऊपर के सभी लोग बूस्टर डोज ले रहे हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें कीमत चुकानी पड़ रही है। प्राइवेट सेंटर पर ही बूस्टर डोज मिल रहा। बिहार में नीतीश सरकार ने इसे फ्री किया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, पूरे देश में 12 से 14 साल के बच्चों को वैक्सीन लगना 16 मार्च से जारी है। इसके साथ ही 60 साल और इसके ऊपर के सभी बुजुर्गों को बूस्टर डोज भी दिया जा रहा है।  21 अप्रैल को DGCI यानी ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया की विशेष समिति ने 5 से 11 साल के बच्चों के लिए Corbevax टीका लगाने की सिफारिश की है। अब इन बच्चों को भी भविष्य में जल्द ही टीका लगना शुरू हो जाएगा। यही टीका 12 से 14 साल के बच्चों को भी लग रहा है।

1635  कोरोना मरीज रिकवर

गौरतलब है कि जनवरी में लगभग 4 दिनों तक संक्रमण दर में कमी के बाद  इस साल 26 जनवरी से  फिर तेजी शुरू हो गई थी। 2 दिनों की वृद्धि के बाद 28 जनवरी से थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव के साथ  संक्रमण की स्पीड में कमी जारी रही। फिर रफ्तार बढ़ रही थी।अब लगभग रोज घट रही है। मृतकों की संख्या रोज बढ़-घट रही है। दिल्ली और कुछ अन्य जगहों पर कोरोना मरीजों की संख्या अचानक बढ़ने के बाद केंद्र ने सतर्कता के लिए राज्यों को लिखा था। अब यहां भी स्थिति नियंत्रण में है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 24 मई  को सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार, देश में बीते 24 घंटे में  1675  नए मरीज मिले हैं। 31 मरीजों  की मौत हुई है। इस दौरान 1635 कोरोना संक्रमित रिकवर हुए हैं।  daily positivity rate 0.41 है। रिकवरी रेट 98.75% है। अब देश में एक्टिव केसेस की संख्या 14,841 है। अब तक कोरोना से देश में 5,24,490 लोगों की मौत हुई है। अब तक देश में कोरोना वैक्सीन के 1,92,52,70, 955 Dose लोगों को दिए जा चुके हैं।

झारखंड ने कोरोना को दी मात, स्कूलों में गर्मी की छुट्टी होनी शुरू

लगभग 3 महीने से भी ज्यादा समय से झारखंड लगातार कोरोना संक्रमण से उबर रहा है। झारखंड ने एक तरह से वर्तमान में कोरोना को मात दे दी है। विगत कुछ दिनों में रांची और धनबाद में कोरोना मरीजों के बढ़ने की सूचना थी, लेकिन कोई भी मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं है। इधर गुमला में भी एक नए कोरोना मरीज के पाए जाने की सूचना थी। अब सभी होम आइसोलेशन में रहकर कोरोना मुक्त हो चुके हैं। 23 April को 67 दिनों के बाद कोरौना से झारखंड में एक मरीज की मौत की भी सूचना थी। इसके बाद किसी मौत की सूचना नहीं है। 12 से 14 साल तक के बच्चों को स्कूलों में टीका देने का काम शुरू हो गया है। इसके पहले दौर में स्कूलों में 15 साल से अधिक उम्र के बच्चों को टीका दिया गया था। गौरतलब है कि 1 मार्च को ही राजधानी रांची स्थित RIMS  कोरोना मरीजों से बिल्कुल मुक्त हो चुका है। कोरोना वार्ड को खत्म कर दिया गया है। झारखंड में मृत्यु दर शून्य हो चुकी है।  झारखंड में स्कूलों और कालेजों में पढ़ाई अब फुल फ्लेज के साथ चल रही है। अभी स्कूल सुबह 6:00 बजे से 10:30 बजे तक चल रहे हैं। 17 मई से स्कूलों में गर्मी की छुट्टी होनी शुरू हो चुकी है। कई स्कूलों में छुट्टी हो चुकी है। मई के अंतिम सप्ताह तक सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी हो जाएगी।

Share this:

Latest Updates