Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

Dhanbad: लोकसभा चुनाव के लिए 18 ने खरीदे नामांकन पत्र

Dhanbad: लोकसभा चुनाव के लिए 18 ने खरीदे नामांकन पत्र

Dhanbad news : लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद सोमवार को 18 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। इस सम्बन्ध में अपर नगर आयुक्त प्रकाश कुमार ने बताया कि सामान्य वर्ग के लिए प्रति नामांकन पत्र का मूल्य 25 हजार रुपये तथा अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए 12,500 रुपये निर्धारित है।

आज सामान्य वर्ग में जन संघर्ष विराट पार्टी के उम्मीदवार वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी मो.जहिरूद्दीन खान सहित 14, अनुसूचित जाति में 03 तथा अनुसूचित जनजाति में 01 व्यक्ति ने नामांकन पत्र खरीदा। इस मौके पर जन संघर्ष विराट पार्टी प्रत्याशी के साथ झारखंड प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह मौजूद थे। 

नामांकन पत्रों की बिक्री कार्यालय अवधि के दौरान कलेक्ट्रेट में की जा रही है। बिक्री काउंटर पर जिला पंचायती राज विभाग के प्रधान सहायक रमेश कुमार तिवारी, शम्भु महतो व नंदलाल चौहान मौजूद थे।

Share this:

Latest Updates