Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

20th October weather update : ओडिशा पर चक्रवात सी-तरंग का खतरा, छुट्टियां रद

20th October weather update : ओडिशा पर चक्रवात सी-तरंग का खतरा, छुट्टियां रद

WEATHER UPDATE AND FORECAST FOR OCTOBER 20 ACROSS INDIA : स्काईमेट वेदर के अनुसार एक चक्रवर्ती परिसंचरण उत्तर अंडमान सागर और आसपास के क्षेत्र में बना हुआ है। इसके प्रभाव से 20 अक्टूबर तक एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की उम्मीद है। इसके पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और 22 अक्टूबर तक एक डिप्रेशन में और बाद में पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवात में केंद्रित होने की संभावना है। उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण है। तमिलनाडु के तट तक एक ट्रफ की रेखा दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी से होते हुए जा रही है। एक दूसरी ट्रफ रेखा केरल के तट के पास से होती हुई मध्य पश्चिम अरब सागर तक पहुंच रही है।

ओडिशा में 22 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी बारिश

इधर, ओडिशा (Odisha) पर चक्रवात ( hurricane) का खतरा मंडरा (threat) रहा है। थाइलैंड (Thailand) ने इसका नाम सी-तरंग (si- Tarang) रखा है, जो ओडिशा की ओर तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर- अंडमान सागर और इसके समीपवर्ती क्षेत्र में चक्रवात सक्रिय है, जो गुरुवार तक गहरे दबाव में तब्दील हो जाएगा। चक्रवात सी-तरंग बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में केंद्रित होगा। बाद में यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ेगा। 22 अक्टूबर को मध्य बंगाल की खाड़ी में यह गहरे दबाव में तब्दील होगा। इसके प्रभाव से ओडिशा में 22 अक्टूबर की सुबह से ही वर्षा शुरू हो जाएगी। इस दौरान हवा की गति 45 से 65 किमी प्रति घंटा होगी। 

मछुआरों को गहरे समुद्र में न जाने की चेतावनी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए ओडिशा सरकार सक्रिय हो गई है। इससे निपटने को उड़ीसा सरकार ने अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है। एहतियात के तौर पर सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी भी रद्द कर दी गई है। सरकार ने मछुआरों को गहरे समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है। 

अगले 24 घंटों के दौरान यहां -यहां होगी बारिश

उपर्युक्त परिस्थितियों के कारण अगले 24 घंटों के दौरान, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की बर्फबारी के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभव है। उत्तराखंड में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में हल्की बारिश संभव है।

पिछले 24 घंटों के दौरान ऐसा रहा देश का मौसम

पिछले 24 घंटों के दौरान, लक्षद्वीप और दक्षिण तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। केरल, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक ओडिशा के कुछ हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंतरिक कर्नाटक और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, तेलंगाना, दक्षिण मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा, महाराष्ट्र और उत्तराखंड में हल्की बारिश हुई।

Share this:

Latest Updates