Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पाक के कराची में जेल से 216 कैदी भागे, भूकंप के बाद मची अफरा-तफरी

पाक के कराची में जेल से 216 कैदी भागे, भूकंप के बाद मची अफरा-तफरी

Islamabad news : पाकिस्तान के कराची शहर में सोमवार को 216 कैदी जेल से भाग गए। कराची की मलीर जेल में सोमवार रात भूकंप के बाद मची अफरा-तफरी के दौरान ये कैदी फरार हुए हैं। जेलब्रेक की इस घटना में कई लोगों को चोटें लगी हैं और एक कैदी की मौत हुई है। गोलीबारी में जेल के कई गार्ड भी घायल हैं। घटना के बाद कराची में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और भागे हुए कैदियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सर्च ऑपरेशन में 78 कैदियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। वहीं बाकी की तलाश जारी है।
पाकिस्तान में सोमवार देर रात को भूकंप के झटकों के बाद कराची और आसपास के शहरों में दहशत फैल गई। इसी दौरान मलीर जेल में भी कैदियों को सुरक्षा के लिहाज से बैरकों से निकालकर मैदान में लाया गया। एहतियात के तौर पर कैदियों को अस्थायी रूप से बैरकों से बाहर निकाला गया। इससे करीब 700 से एक हजार कैदी मुख्य गेट के पास जमा हो गए। इसी दौरान कुछ कैदियों ने अचानक सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर दिया और उनके हथियार छीन लिए। इससे जेल की सुरक्षा व्यवस्था चरमरा गई और 216 कैदी गेट तोड़कर भाग गए।
रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप के झटकों के बाद सभी बैरकों के खुलने से मची अफरा-तफरी के बीच कैदियों ने सुरक्षाकर्मियों के हथियार छीनकर गोलियां चलाते हुए मुख्य गेट को जबरदस्ती खोला और भाग गए। सिंध के गृह मंत्री जिया उल हसन लांजर ने कैदियों ने मेन गेट तोड़कर भागने की पुष्टि की है। कराची के कई सोशल यूजर्स ने जेलब्रेक के बाद के ऐसे वीडियो भी शेयर किए, जिनमें कैदी कराची की सड़कों पर घूमते देखे गए।
जेल ब्रेक की घटना के बाद कराची पुलिस के साथ रेंजर्स और एफसी की टीमों ने व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया है। इसके तहत मंगलवार सुबह तक 78 कैदियों को पकड़ लिया गया था। घटना के बाद कराची में कई चेकपॉइंट बनाए गए और हाईवे पर तलाशी अभियान चलाया गया। ये तलाशी अभियान लगातार जारी है। सिंध के सीएम मुराद अली शाह ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
कराची के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी काशिफ अब्बासी ने बताया कि जेल से फरार हुए 216 कैदियों में से कोई भी गंभीर केस या आतंकवादी के रूप में मुकदमे का सामना नहीं कर रहा है। पाकिस्तान में जेलों की सुरक्षा को 2013 के बाद बढ़ाया गया था, जब तालिबान ने डेरा इस्माइल खान जिले की जेल पर हमला कर 200 कैदियों को छुड़ा लिया था। इसके बावजूद कराची में जेलब्रेक का ये मामला सामने आया है।

Share this:

Latest Updates