Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार

हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार

Nuh News : नूंह में पुलिस ने 23 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। ये सभी यहां अवैध रूप से रह रहे थे और ईंट भट्ठे पर काम कर रहे थे। पकड़े गये बांग्लादेशियों में पुरुषों के साथ महिलाएं व बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि पुलिस इन सबकी जांच कर रही है कि ये कब और कैसे यहां पर पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार शुक्रवार की देर रात को एक गुप्त सूचना मिली थी कि गांव बाजडका के बिहारी ईंट भट्ठे पर कुछ लोग अवैध रूप से रह रहे हैं। उनके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं हैं। पुलिस ने इस सूचना के आधार पर छापेमारी करके ईंट भट्ठे से 23 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा। पुलिस सभी के कागजात की जांच कर रही है और पता लगा रही है कि वे कब और कैसे यहां पर पहुंचे। पुलिस ने ईंट भट्ठा मालिकों के साथ-साथ अन्य मजदूरी पर काम करानेवाले लोगों से भी यह आग्रह किया है कि बिना सत्यापन के किसी को काम पर ना रखें।

Share this:

Latest Updates