Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

यह कैसा प्रेम : 23 साल का प्रेमी, 17 वर्ष की प्रेमिका, आग में दोनों की जिंदगी…

यह कैसा प्रेम : 23 साल का प्रेमी, 17 वर्ष की प्रेमिका, आग में दोनों की जिंदगी…

प्रेम की ऐसी दुखद दास्तान बहुत कम ही देखने-सुनने को मिली होगी। सब कुछ ठीक-ठाक होने के हालात में भी प्रेमी द्वारा प्रेमिका को आग के हवाले कर देना और फिर खुद आग के हवाले हो जाना और परिणाम दोनों की जिंदगी का समाप्त होना,यह सालने  वाली घटना है। भीतर से विचलित तो कर ही रही है। घटना केरल की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केरल के पलक्कड़ जिले के कोलांगोडे में 24 April को 23 साल के युवक ने 17 साल की लड़की को आग के हवाले कर दियाऔर बाद में खुद को भी आग लगा ली। घटना में दोनों की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान सुब्रह्मण्यम के रूप में हुई है।

 रिश्ते में थे लड़का-लड़की

पुलिस के मुताबिक, दोनों रिश्ते में थे और दोनों परिवार उनके रिश्ते के लिए राजी हो गए थे। लड़की के परिजन उसके 18 साल की होने के बाद शादी करने की योजना बना चुके थे। पुलिस ने कहा कि दूध खरीदकर वापस आई उसकी मां ने सुब्रह्मण्यम को घर के बरामदे में बैठा पाया। जब वह रसोई में पहुंची तो उसने कुछ शोर सुना। इसके बाद सुब्रह्मण्यम की मां ने उसके कमरे से धुआं और आग निकलते देखी। पड़ोसियों ने दोनों को आग लगे देखा तो दौड़ते हुए आए और आग बुझाने की कोशिश की और एंबुलेंस को फोन किया। दोनों को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

सुब्रमण्यम की मां ने इस घटना के बारे में बताया कि उन्हें नहीं पता था कि लड़की सुबह उनके घर पहुंची थी। इस मामले में लड़की के परिवार ने पुलिस को बयान दिया है कि मृतका सुबह घर से ट्यूशन क्लास अटेंड करने की बात कहकर निकली थी। परिजनों ने कहा कि उन्हें दोनों के बीच किसी भी तरह के विवाद के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। जिसके चलते उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाया। वहीं, पुलिस का इस मामले में कहना है कि जांच की जा रही है।

Share this:

Latest Updates