Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भाजपा उम्मीदवार अभिजीत गंगोपाध्याय के चुनाव प्रचार पर लगा 24 घंटे का प्रतिबंध

भाजपा उम्मीदवार अभिजीत गंगोपाध्याय के चुनाव प्रचार पर लगा 24 घंटे का प्रतिबंध

Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news : चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में तामलुक लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अभिजीत गंगोपाध्याय पर कार्रवाई की है। आयोग ने गंगोपाध्याय पर एक दिन के लिए चुनाव प्रचार करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। वह मंगलवार शाम 05 बजे से अगले 24 घंटे तक किसी भी प्रकार से चुनाव प्रचार में सम्मिलित नहीं हो सकते।

गंगोपाध्याय ने 15 मई को हल्दिया में एक चुनावी जनसभा में ममता पर जो टिप्पणी की थी, उसे चुनाव आयोग ने बेहद आपत्तिजनक माना है। गंगोपाध्याय ने कहा था कि ममता बनर्जी, आप कितने में बिक सकती हो। उन्होंने आगे भी इसी संदर्भ में टिप्पणियां की थीं। इस पर आपत्ति जताते हुए तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी।

Share this:

Latest Updates