Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

डेढ़ करोड़ का इनामी केशव राव सहित 27 नक्सली ढेर, एक डीआरजी का जवान बलिदान

डेढ़ करोड़ का इनामी केशव राव सहित 27 नक्सली ढेर, एक डीआरजी का जवान बलिदान

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर, बीजापुर व दंतेवाड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र हुई मुठभेड़

Bijapur: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर, बीजापुर व दंतेवाड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र अंतर्गत अबूझमाड़ के बोटेर इलाके में बुधवार सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने पोलित ब्यूरो के शीर्ष सदस्य डेढ़ करोड़ के इनामी नक्सली नम्बाला केशव राव उर्फ बशव राजू सहित अब तक 27 नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं, कई अन्य बड़े कैडर के नक्सलियों के मारे जाने या घायल होने की सम्भावना है। मुठभेड़ के दौरान डीआरजी का एक जवान बलिदान हुआ है।

बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने मुठभेड़ स्थल से 27 नक्सलियों के शव के साथ अनेक हथियार बरामद होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान डीआरजी का एक जवान बलिदान हुआ है। वहीं, मुठभेड़ में कुछ अन्य जवान घायल हुए हैं। सभी घायलों को तुरन्त चिकित्सा सहायता प्रदान की गयी है। वे सभी खतरे से बाहर हैं। विस्तृत जानकारी अभियान पूरा होने के बाद पृथक से जारी की जायेगी।

छत्तीसगढ़ गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों के खिलाफ मिली इस बड़ी सफलता पर सुरक्षा बल के जवानों को बधाई देते हुए कहा कि अबूझमाड़ में नक्सलवाद को गहरी चोट लगी है। नक्सली संगठन का शीर्ष नेतृत्व इस मुठभेड़ में ढेर हुआ है। देशभर में चल रहे नक्सल संगठन के प्रमुख और नक्सली संगठन के जनरल सेक्रेटरी नम्बाला केशव राव उर्फ बसव राजू उर्फ गगन्ना को डीआरजी के जवानों ने मुठभेड़ में मार गिराया है। उन्होंने बताया कि देशभर में नक्सल संगठन के संचालन की जिम्मेदारी बसवा राजू पर थी। नक्सलवाद और नक्सल मोर्चे पर जवानों को ऐतिहासिक सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि डीआरजी के जवानों ने नक्सल मोर्चे पर इतिहास रचा है। नक्सली संगठन के जिस शीर्ष नेतृत्व को देश भर की सुरक्षा एजेंसियों को तलाश थी, उसे डीआरजी के जवानों ने मार गिराया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों के केन्द्रीय समिति और पोलित ब्यूरो सदस्य, माड़ डिवीजन के बड़े कैडर एवं पीएलजीए कैडर के मौजूदगी की सूचना पर नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंडागांव की डीआरजी टीमें अबूझमाड़ में नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना हुई थीं। विगत कई दिनों से लगातार जारी इस नक्सल विरोधी अभियान से प्राप्त सभी तथ्यों और जानकारियों के पश्चात अनुमान है कि अभियान के दौरान कई बड़े कैडर के नक्सली या तो मारे गये हैं अथवा गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। अब तक इस अभियान के दौरान कुल 27 नक्सलियों के शव और अनेक हथियार बरामद किये गये हैं।

Share this:

Latest Updates