Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

छत्तीसगढ़ में करोड़ों के शराब घोटाले में आरोपित बनाये गये 28 अधिकारियों को मिली अग्रिम जमानत

छत्तीसगढ़ में करोड़ों के शराब घोटाले में आरोपित बनाये गये 28 अधिकारियों को मिली अग्रिम जमानत

Raipur News: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में आरोपित बनाये गये 28 अधिकारी आज आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ की विशेष अदालत में पेश हुए। उच्चतम न्यायालय के निदेर्शों के मुताबिक सभी अधिकारी अग्रिम जमानत के कागजात लेकर जमानतदारों के साथ मंगलवार को अदालत पहुंचे थे। इससे पहले उच्चतम न्यायालय ने इन्हें गिरफ्तारी से राहत देते हुए अग्रिम जमानत दी थी। अदालत में 01-01 लाख रुपये का जमानत पट्टा जमा करने पर सभी को जमानत दे दी गयी।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में 32 सौ करोड़ रुपये का शराब घोटाला हुआ। इस मामले में आबकारी विभाग से जुड़े 28 अफसरों को ईओडब्ल्यू ने आरोपित बनाया और उसके खिलाफ चालान पेश किया था। इन पर 2019 से 2023 के बीच 90 करोड़ रुपये की अवैध वसूली करने का आरोप है

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय से 18 अगस्त को अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने पर सभी आरोपितों ने उच्चतम न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका लगायी थी। मामले की सुनवाई के बाद उच्चतम न्यायालय ने सभी 28 अफसरों को शर्तों के साथ अग्रिम जमानत दे दी थी।

Share this:

Latest Updates