Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

… और देखते ही देखते डैम के गहरे पानी में यूं समा गए तीन बच्चे कि फिर …

… और देखते ही देखते डैम के गहरे पानी में यूं समा गए तीन बच्चे कि फिर …

Bihar (बिहार) में जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र की सरौन पंचायत के गम्हरिया गांव स्थित अजय डैम में 15 मई को बड़ा हादसा हो गया। डैम के पानी में स्नान कर रहे तीन बच्चे सबकी आंखों के सामने इतनी गहराई में चले गए कि फिर उनकी जिंदगी नहीं बचाई जा सकी। तीनों बच्चे आपस में ममेरे-फुफेरे भाई हैं। घटना की सूचना मिलते ही चकाई थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया। एक साथ तीन बच्चों की मौत की खबर से पूरे इलाके में शोक छा गया है।

इन बच्चों की नहीं बचाई जा सकी जिंदगी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मृत बच्चों में एक सरौन पंचायत के गम्हरिया गांव निवासी मुरारी पांडेय का दस वर्षीय पुत्र प्रियांशु पांडेय है।  दो अन्य बच्चे बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र के रजवाड़ा गांव निवासी संजय पांडेय का 15 वर्षीय पुत्र सौरव पांडेय और स्व. नवीन पांडेय का 14 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार पांडेय हैं। मृतक शिवम और सौरव पांडेय के पिता दोनों सगे भाई हैं। साथ ही दोनों गम्हारिया निवासी मुरारी पांडेय के साले हैं।

आज ही शादी समारोह से लौटे थे बच्चे

जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि गम्हरिया निवासी मुरारी पांडेय के किसी संबंधी के घर गिरिडीह में शादी थी। उसी शादी समारोह मे शामिल होकर संजय पांडेय, नवीन पांडेय, मुरारी पांडेय के बच्चे और अन्य लोग रविवार को गम्हरिया लौटे थे। इसी दौरान तीनों बच्चे स्नान करने के लिए डैम में चले गए। स्नान करने के दौरान अचानक गहरे पानी में चले जाने से उनकी मौत हो गई।

Share this:

Latest Updates