Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

JHARKHAND: बोकारो स्टील प्लांट में आंधी ने ली मैनेजर की जान, राज्य में  ठनका से तीन और लोगों की मौत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

JHARKHAND: बोकारो स्टील प्लांट में आंधी ने ली मैनेजर की जान, राज्य में  ठनका से तीन और लोगों की मौत, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Jharkhand (झारखंड) में 30 April को मौसम का मिजाज बदला उन लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन दूसरी ओर इसी मौसम में कहर भी बरपाया। आंधी और ठनका गिरने से चार लोगों की जान चली गई। दो मौत साहिबगंज जिले में हुई। बोकारो और खूंटी में एक-एक की जान गई।

साहिबगंज जिले के गंगोता टोला में ठनका ने एक वृद्ध को चपेट में लिया। शॉक लगने से उनकी मौत हो गई। दूसरी ओर राधानगर थाना क्षेत्र में ठनका गिरने से एक महिला की मौत हो गई। ठनका ने महिला के शरीर को झुलसा दिया। खूंटी के कर्रा में एक बच्चे की मौत वज्रपात से हो गई। उसकी पहचान ग्रामीण चरकू संगा के पुत्र के रूप में हुई है। बोकारो स्टील प्लांट में मैनेजर धनंजय को आंधी ने अपना निवाला बना लिया। तेज हवा के झोंके से एक स्टील शीट मैनेजर धनंजय के पर गिर गया। धनंजय गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Share this:

Latest Updates