Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

क्रेडो वर्ल्ड स्कूल में ‌43वीं राष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप प्रारंभ

क्रेडो वर्ल्ड स्कूल में ‌43वीं राष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप प्रारंभ

Dhanbad news: इंडियन योगा फेडरेशन के तत्वावधान में धनबाद जिला में पहली बार 43वीं राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता 2024 का आयोजन क्रेडो वर्ल्ड स्कूल में किया जा रहा है । यह यह प्रतियोगिता 30 दिसंबर तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में पूरे देश से कुल 26 राज्य के करीब 800 खिलाड़ी और 100 के करीब ऑफिशल भाग ले‌ रहे हैं।

IMG 20241228 WA0014

 प्रतियोगिता का उद्घाटन  जिले के  प्रसिद्ध महिला चिकित्सक डॉ संगीता कर्ण एवं  झारखंड‌ योग के चेयरमैन रितेश शर्मा ने किया। मौके पर उपाध्यक्ष ओम शर्मा , समाजसेवी अनुराग शर्मा , इंडियन योग फेडरेशन  के अध्यक्ष बृजभूषण शर्मा,  महासचिव मृणाल क्रांति चक्रवर्ती, कोषाध्यक्ष मीनमोय सहाय मौजूद थे। इस प्रतियोगिता में  आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, हरियाणा, छत्तीसगढ़ , कर्नाटक, केरल , मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय , उड़ीसा ,सिक्किम,  तमिलनाडु , तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, हरियाणा , पुडुचेरी व मेजबान झारखंड की टीम भाग ले रही है।

प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह  दीप प्रज्वलित कर मंत्र के उच्चारण के साथ की गई । इसकी जानकारी योग झारखंड के महासचिव अरविंद कुमार ने दी।

Share this:

Latest Updates