Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड के 5 मजदूर सऊदी अरब में फंसे, सरकार से वतन वापसी की लगायी गुहार

झारखंड के 5 मजदूर सऊदी अरब में फंसे, सरकार से वतन वापसी की लगायी गुहार

हजारीबाग, बोकारो व गिरिडीह के हैं मजदूर, वीडियो बना कर बतायी अपनी स्थिति

Ranchi news, Jharkhand news, Jharkhand latest Hindi news, Ranchi Hindi latest news:, hazaribagh news : हजारीबाग, बोकारो और  गिरिडीह जिले के 05 मजदूर सऊदी अरब में फंसे हुए हैं। मजदूरों न वीडिओ बना कर केन्द्र व झारखंड सरकार से वतन वापसी की गुहार लगायी है। खबर मिलने के बाद मजदूरों के परिजनों ने भी केन्द्र व राज्य सरकार से उनकी सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करने की मांग की है। मजदूरों ने कहा है कि कम्पनी ने उन्हें पिछले आठ महीने से वेतन नहीं दिया है। 

खाने-पीने की भी दिक्कत हो रही है। सभी मजदूरों की बीजा की अवधि भी समाप्त हो गयी है। इधर, मजदूर हित में काम करनेवाले सिकंदर अली ने केन्द्र व राज्य सरकार से सऊदी अरब में फंसे मजदूरों को वापस लाने में मदद की अपील की है। उन्होंने कहा है कि यह पहली घटना नहीं है। काम की तलाश में मजदूर विदेश जाते हैं और वहां उनको यातनाएं झेलनी पड़ती हैं। बड़ी मुश्किल से स्वदेश लौट पाते हैं। पहले भी कई ऐसे मामले सामने आये हैं। ऐसे में सरकार को इस पर ठोस कदम उठाने की जरूरत है। सऊदी अरब में फंसे मजदूरों में हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र की चानो पंचायत के चिंतामन महतो व वीरेन्द्र महतो है।  गिरिडीह जिले के सरिया प्रखंड की कुसमाडीह पंचायत के जगदीश महतो, बोकारो जिले की पेंक नारायणपुर के जीवलाल महतो व विनोद महतो शामिल हैं।  ये सभी मजदूर पिछले 28 मार्च को अल मुरब्बा अल हादी की कम्पनी में ट्रांसमिशन के ओपीजी में काम करने के लिए सऊदी अरब गये थे।

Share this:

Latest Updates