Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

26 को अटल तिरंगा सम्मान समारोह में 51 चयनित विभूतियों को किया जायेगा सम्मानित : बॉबी पांडेय

26 को अटल तिरंगा सम्मान समारोह में 51 चयनित विभूतियों को किया जायेगा सम्मानित : बॉबी पांडेय

Dhanbad news, Ranchi news, Jharkhand news, Jharkhand latest Hindi news , Ranchi Hindi latest news : सैल्यूट तिरंगा एक गैर – राजनीतिक राष्ट्रवादी संगठन है। आगामी 26 दिसम्बर 2023 को नयी दिल्ली स्थित एनएमडीसी कन्वेंशन सेंटर में संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में “अटल तिरंगा सम्मान समारोह” भव्य रूप से आयोजित होनेवाला है। इस महत्त्वपूर्ण अवसर पर देश एवं विदेश के अनेक प्रमुख क्षेत्रों ; यथा खेल, साहित्य, गीत-संगीत, अध्यात्म, राजनीति, विज्ञान, समाज सेवा तथा देश की रक्षा-सुरक्षा से जुड़े एवं देशहित में उत्कृष्ट कार्य करनेवाले 51 चयनित महान विभूतियां को सैल्यूट तिरंगा सम्मानित करेगा। उक्त जानकारी वरिष्ठ प्रदेश प्रवक्ता, झारखंड बॉबी पांडेय ने “समाचार सम्राट” को दी। 

मनोज तिवारी भी देंगे प्रस्तुति

उन्होंने बताया कि इस समारोह में संपूर्ण देश से अनेक प्रसिद्ध समाजसेवक, विधायक, सांसद, मंत्री, ब्यूरोक्रेट्स तथा अन्य सर्वमान्य सम्मानित व्यक्तित्व की उपस्थिति सुनिश्चित है। साथ ही, सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, विदेशों में सक्रिय पदाधिकारी एवं प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी प्रदेशों के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति होगी। इस अवसर पर दिल्ली के सांसद एवं अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार मनोज तिवारी जी द्वारा भव्य रंगारंग कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण भी होगा। 

जन जागरण के उद्देश्य से हुई थी स्थापना

ज्ञातव्य है कि सैल्यूट तिरंगा की स्थापना 02 अक्टूबर 2017 को नयी दिल्ली में राजेश झा की योजना के अनुसार सम्पूर्ण देश में, राष्ट्रहित में राष्ट्रवाद जन जागरण के उद्देश्य से स्थापना हुई थी। विगत मात्र छह वर्षों के कार्यकाल के दौरान संगठन के सक्रिय, निष्ठावान एवं देश के प्रति पूर्ण समर्पित कार्यकर्ताओं के निरंतर एवं अथक परिश्रम से सैल्यूट तिरंगा ने आज देश के लगभग सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों सहित 16 अन्य देशों में भी अपनी वृहत पहचान बनाने में सफलता प्राप्त की है।  31 मार्च 2024 तक 50 अन्य देशों में भी संगठन विस्तारीकरण का लक्ष्य निर्धारित हुआ है। अटल तिरंगा सम्मान समारोह को वृहत एवं भव्य बनाने हेतु सर्वश्री सच्चिदानंद पोखरियाल, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री (पूर्व राज्य मंत्री, उत्तराखंड सरकार), गिरीश कुमार पाठक, वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्वय प्रमोद कुमार मिश्र एवं मुकेश त्यागी (ACP), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्वय विनोद सिंह, जीएसटी कमीशनर एवं प्रेम सिंह, पायल झा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, चित्रा दलाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष, महिला मोर्चा सहित कई अन्य सक्रिय पदाधिकारीगण निरंतर लगे हुए हैं।

Share this:

Latest Updates