Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

हज यात्रा पर 52 डिग्री का टॉर्चर, सऊदी अरब में भीषण गर्मी से 550 यात्रियों की मौत

हज यात्रा पर 52 डिग्री का टॉर्चर, सऊदी अरब में भीषण गर्मी से 550 यात्रियों की मौत

Saudi Arabia : इस बार की गर्मी पूरी दुनिया में अपना कहर बरपाया है l सूर्य की तपिश से सऊदी अरब में 550 हज यात्रियों की मौत की खबर आ रही है। वहां का  तामपान रिकॉर्ड 52°C के करीब पहुंच गया है। भीषण गर्मी  से हज यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। अभी तक  इसकी चपेट में आने से कम से कम 550 हज यात्रियों की मौत हो चुकी है। जिसमें सबसे अधिक 323 मिस्र के नागरिक थे। बताया जा रहा है कि इसमें ज्यादातर मौत लू की चपेट में आने से हुई है। एक राजनायिक के हवाले से कहा गया है कि मिस्र के 323 हज यात्रियों में एक यात्री की मौत बीमारी की वजह से हुई है। शेष सभी मौतें गर्मी से हुई है। 

जॉर्डन के 60 हज यात्रियों की गई जान 

मिस्त्र के बाद सर्वाधिक मौतें जॉर्डन के हज यात्रियों की हुई है। राजनयिकों से मिली जानकारी के अनुसार इसबार कम से कम जॉर्डन के 60 यात्रियों की जान गर्मी की वजह से गई है। एएफपी की रिपोर्ट में बताया गया है कि कई देशों की तरफ से अब तक बताई गई ताजा आंकड़ों के मुताबिक हुई मौतों की संख्या 577 हो गई है। जिसमें गर्मी से हुई मौतें लगभग 550 है। राजनयिक ने बताया कि मक्का के  अल-मुआइसम मुर्दाघर में कुल 550 शव थे।

0.4 डिग्री सेल्सियस से बढ़ रहा है तापमान 

ख़बर के मुताबिक पिछले महीने सऊदी प्रशासन की ओर से जारी एक रिपोर्ट में जलवायु परिवर्तन से हज यात्रा  प्रभावित होने की बात बताई गई थी। सऊदी अरब के मौसम विभाग के अनुसार जिन जगहों में हज किया जाता है, वहां का टेंपरेचर प्रत्येक दशक में 0.4 डिग्री सेल्सियस (0.72 डिग्री फारेनहाइट) से बढ़ता हुआ दर्ज किया जा रहा है।  विभाग का कहना है कि इस साल मक्का की ग्रांड मस्जिद में तापमान 51.8 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया था।

Share this:

Latest Updates