Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

चिरकुंडा चेक पोस्ट से 56 हजार नगद बरामद

चिरकुंडा चेक पोस्ट से 56 हजार नगद बरामद

Dhanbad News : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त  माधवी मिश्रा के निर्देशानुसार स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए जिले के 16 चेक पोस्ट सहित एफएसटी की 63 एवं एसएसटी की 63 टीम पूरे जिले में भ्रमणशील रहकर लगातार कड़ाई से जांच अभियान चला रही है।

इस कड़ी में मंगलवार को दोपहर 12.15 बजे चिरकुंडा थाना क्षेत्र में स्टेटिक सर्विलांस टीम ने एक पिकअप वैन से 56 हजार रुपए नगद बरामद किए। इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए उपायुक्त ने बताया कि आज दोपहर चिरकुंडा थाना क्षेत्र के बराकर पुल के पास चेक पोस्ट पर स्टेटिक सर्विलांस टीम द्वारा वाहनों की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान पश्चिम बंगाल के कुलटी से झारखंड में प्रवेश कर रही एक पिकअप संख्या डब्ल्यू.बी. 37 सी. 4134 की जांच की गई। जांच के क्रम में उपरोक्त वाहन से 56 हजार रुपए नगद बरामद किए गए।

Share this:

Latest Updates