Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मोतिहारी में अष्टधातु की 6 बेशकीमती मूर्तियां चोरी, आक्रोश

मोतिहारी में अष्टधातु की 6 बेशकीमती मूर्तियां चोरी, आक्रोश

Md. Asif, sugauli news : थाना क्षेत्र अंतर्गत भटहा पंचायत के टिकुलिया गांव के बांसवरिया टोला स्थित मंदिर से अज्ञात चोरों ने राम, माता सीता, नीलकंठ, बावन भगवान, राधा व कृष्ण भगवान की अष्ट धातुओं से बनी कीमती मूर्तियों की चोरी कर ली। रविवार की  सुबह जब मूर्त्ति चोरी की जानकारी मिली, तो मंदिर परिसर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पंचायत के पूर्व प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष चुनचुन सिंह और मुखिया राजू देवी भी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने एसआई अभिनव राज को पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर भेजा। घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात की। ग्रामीण व  पुजारी भोला भगत से घटना की जानकारी ली। 

ग्रामीणों ने साल 1962 में मंदिर निर्माण किया था 

जानकारी के अनुसार उक्त टोला में वर्ष 1962 में मंदिर का निर्माण ग्रामीणों के सहयोग से किया गया था। इसमें भगवान श्रीराम, माता सीता, नीलकंठ भगवान, बावन भगवान, राधा कृष्ण की कीमती अष्ट धातु से निर्मित मूर्तियां स्थापित की गई थी। मंदिर के गर्भगृह में मूर्तियां स्थापित की गई थी। तब से यहां पर लगातार पूजा-अर्चना का दौर जारी है। शनिवार की शाम संध्या आरती के बाद पुजारी ने मंदिर का पट बंद कर दिया। सुबह में जब पुजारी उठे तो मंदिर से मूर्ति चोरी होने का पता चला। मंदिर के गर्भ गृह से सभी 6 भगवान की मूर्तिया गायब थी। पुजारी ने ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी दी। 

घटना के बाद चुनचुन सिंह को ग्रामीणों ने बुलाया

पूर्व प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष चुनचुन सिंह को सूचना देकर ग्रामीणों ने बुलाया। मंदिर के दरवाजा को केवल कुंडी से बंद रखा जाता है। चोरों ने इसी का फायदा उठाते हुए वारदात को अंजाम दिया है। पूर्व मुखिया ने बताया कि एक मूर्ति का वजन करीब 7 किलोग्राम था। दुर्लभ अष्टधातु का बना हुआ था। मूर्ति की कीमत लाखों में है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बहुत जल्द ही मूर्ति को बरामद कर लिया जाएगा। पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष चुनचुन सिंह, प्रखंड उपप्रमुख प्रतिनिधि शंभु साह, शैलेन्द्र सिंह, मुन्ना कुशवाहा, मुकेश सिंह, नगीना प्रसाद, बिंदेश्वरी प्रसाद, संजय प्रसाद, जवाहर भगत, दीपक दास आदि ने घटना की निंदा की है और प्रशासन से जल्द से जल्द चोर को पकड़ने की मांग की।

Share this:

Latest Updates