Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

JHARKHAND : बर्थडे पार्टी में जा रही नाबालिग से 6 दरिंदों ने किया था रेप, कोर्ट ने सुनाई उम्र कैद की सजा और…

JHARKHAND : बर्थडे पार्टी में जा रही नाबालिग से 6 दरिंदों ने किया था रेप, कोर्ट ने सुनाई उम्र कैद की सजा और…

Jharkhand ( झारखंड) में लोहरदगा सिविल कोर्ट ने नाबालिग से रेप के एक मामले में अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने 6 आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। मामला भंडरा थाना क्षेत्र के जमगाई गांव का है। घटना 20 सितंबर 2020 को देर रात की है। नाबालिग बर्थडे पार्टी में जा रही थी। इसी दौरान मुख्य आरोपी टाइगर उरांव उर्फ सुमित उरांव घर पहुंचाने के बहाने नाबालिग के साथ निकल गया। रास्ते में उसने ‌साथियों के साथ मिलकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।  

ये हैं उम्र कैद की सजा पानेवाले आरोपी

 डिस्ट्रिक्ट जज प्रथम सह विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट अखिलेश कुमार तिवारी के कोर्ट में ट्रायल चल रहा था। इसी कोर्ट ने सजा सुनाई है। उम्र कैद के साथ-साथ सभी आरोपियों पर बीस-बीस हज़ार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। दुष्कर्म के सभी आरोपी बीरेंद्र उरांव, अमित उरांव,बिलेन्द्र उरांव,विशाल भगत, चन्द्रशेखर उरांव,टाइगर उरांव फिलवक्त जेल में हैं।

Share this:

Latest Updates