Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

समुद्री रास्ते से लायी गयी 64.20 ग्राम हेरोइन कच्छ में बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

समुद्री रास्ते से लायी गयी 64.20 ग्राम हेरोइन कच्छ में बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Breaking news, National top news, national news, national update, national news, new Delhi top news, Gujarat news :गुजरात में समुद्री रास्ते से लायी गयी 64.20 ग्राम हेरोइन गुरुवार को कच्छ स्पेशल आपरेशंस ग्रुप (एसओजी) ने बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गयी इस कार्रवाई में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, एसओजी को भचाउ गांधीधाम हाईवे पर नशीले पदार्थ के साथ एक तस्कर के आने की सूचना मिली थी। इस पर एसओजी ने निगरानी रखकर पंजाब के एक व्यक्ति को पकड़ कर उसके पास से 64.20 ग्राम हेरोइन बरामद की। उसके विरुद्ध गांधीधाम बी डिविजन थाने में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (एनडीपीएस) एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पंजाब से लायी गयी यह हेरोइन कहां सप्लाई की जानी थी, इसकी जानकारी जुटायी जा रही है।

Share this:

Latest Updates