Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

66 साल के क्रिकेटर अरुण लाल दूसरी बार बनेंगे दूल्हा, 28 साल छोटी बुलबुल से होगी शादी

66 साल के क्रिकेटर अरुण लाल दूसरी बार बनेंगे दूल्हा, 28 साल छोटी बुलबुल से होगी शादी

टीम इंडिया के पूर्व ओपनर अरुण लाल दूसरी बार दूल्हा बनने जा रहे हैं। वह 66 साल की उम्र में दूसरी शादी करेंगे। उनकी होने वाले पत्नी का नाम बुलबुल साहा है। बुलबुल की उम्र 38 साल है। यानी वह अरुण लाल से  28 साल छोटी हैं। अरुण और बुलबुल काफी समय से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों काफी पुराने दोस्त हैं। अरुण लाल ने शादी का कार्ड भी छपवा लिया और बांटने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। उनकी शादी 2 मई को कोलकाता के पीयरलेस इन होटल में होगी।शादी में बड़ा रिसेप्शन भी दिया जाएगा।

दूसरी शादी पत्नी की मर्जी से ही कर रहे 

अरुण लाल ने पहली शादी रीना से की थी। दोनों ने आपसी सहमति से ही तलाक लिया है। सूत्रों की मानें तो रीना काफी समय से बीमार चल रही हैं। उनकी मर्जी से ही अरुण दूसरी शादी करने जा रहे हैं। अरुण और बुलबुल ने एक महीने पहले ही इंगेजमेंट की थी। जबकि रिलेशनशिप काफी समय से हैं।

कैंसर को हरा बंगाल टीम की कोचिंग संभाली

अरुण का जन्म एक अगस्त 1955 को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हुआ था। उन्होंने बंगाल के लिए क्रिकेट खेला है। उनकी शादी में भी क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के अधिकारियों, साथी क्रिकेटर्स, बंगाल के क्रिकेटर्स और बाकी परिवारजनों को आमंत्रित किया जाएगा। अरुण को 2016 में कैंसर हुआ था, जिसकी वजह से उन्होंने कमेंट्री छोड़ दी थी। फिर उन्होंने बीमारी को मात देकर बंगाल टीम की कोचिंग की कमान संभाली।

टीम इंडिया के लिए 16 टेस्ट और 13 वनडे खेले

अरुण लाल ने अपने क्रिकेटिंग करियर में 16 टेस्ट और 13 वनडे खेले हैं। इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 729 और वनडे में 122 रन बनाए। अरुण अपने करियर में इंटरनेशनल शतक नहीं लगा सके। उन्होंने फर्स्ट क्लास में 156 मैच खेले, जिसमें 30 शतक जमाते हुए कुल 10421 रन बनाए। अरुण ने पहला इंटरनेशनल मैच 27 जनवरी 1982 को इंग्लैंड के खिलाफ कटक वनडे खेला था। जबकि आखिरी मैच अप्रैल 1989 को वेस्टइंडीज के खिलाफ किंग्सटन टेस्ट खेला था।

Share this:

Latest Updates