Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मलेशिया में फंसे झारखंड के 70 मजदूर, वतन वापसी की लगायी गुहार

मलेशिया में फंसे झारखंड के 70 मजदूर, वतन वापसी की लगायी गुहार

Giridih News : राज्य के प्रवासी मजदूरों का विदेश में फंसने का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। एक बार फिर मलेशिया में झारखंड के 70 मजदूरों के फंसे होने का मामला सामने आया है। मलेशिया में फंसे मजदूर झारखंड के गिरिडीह, हजारीबाग, बोकारो और धनबाद जिले के रहनेवाले हैं। मजदूरों ने सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो शेयर कर हेमन्त सोरेन सरकार से वतन वापसी की गुहार लगायी है। मजदूरों ने वीडियो में बताया है कि पिछले चार माह से कम्पनी ने उनको वेतन नहीं दिया है, जिसकी वजह से उनके समक्ष आर्थिक संकट के साथ-साथ खाने-पीने की समस्या उत्पन्न हो गयी है। मजदूरों ने बताया कि कम्पनी ने उनका पासपोर्ट भी जब्त कर लिया है। मजदूरों ने केन्द्र और राज्य सरकार से बकाया वेतन के भुगतान कराने और वतन वापसी की गुहार लगायी है।

प्रवासी मजदूरों के हित में काम करनेवाले सिकंदर अली ने भारत सरकार और राज्य सरकार से मलेशिया में फंसे झारखंड के 70 मजदूरों की मदद करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि झारखंड में रोजगार की कमी के कारण आये दिन ऐसे मामले सामने आते रहते हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों के मजदूर रोजी-रोटी कमाने विदेश जाते हैं, जहां वह प्रताड़ना का शिकार होते हैं। मजदूरों के पलायन को रोकने के लिए राज्य सरकार को रोजगार की व्यवस्था करने की जरूरत है।

Share this:

Latest Updates