Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

दिवाली और छठ के लिए चलाई जाएगी 7000 विशेष ट्रेनें

दिवाली और छठ के लिए चलाई जाएगी 7000 विशेष ट्रेनें

New Delhi news, Indian Railway :  कुछ ही दिनों बाद फेस्टिव सीजन की शुरुआत होने वाली है। धनतेरस, दिवाली के बाद छठ पूजा भी आएगी, जिसमें बड़ी संख्या में यात्री अपने घर जाते हैं। रेलवे ने दिवाली और छठ पूजा को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, भारतीय रेलवे इस साल दिवाली और छठ पूजा के लिए 7 हजार विशेष ट्रेन चलाएगा। इससे प्रतिदिन दो लाख अतिरिक्त यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

पिछले साल 4500 ट्रेनें चलाई गईं थीं

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान यह जानकारी दी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, पिछले साल दिवाली और छठ पूजा के दौरान त्योहारी भीड़ को देखते हुए 4,500 विशेष ट्रेन चलाई गई थीं। अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंत्रालय ने इस साल सेवाओं को बढ़ाने का फैसला किया है।

उत्तर रेलवे (एनआर) इस अवधि के दौरान बड़ी संख्या में ट्रेन चलाएगा क्योंकि बड़ी संख्या में यात्री देश के पूर्वी भागों में आवाजाही करते हैं। एनआर ने हाल ही में एक प्रेस बयान में कहा कि वह लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचने में मदद करने के लिए विशेष ट्रेन के लगभग 3,050 फेरे संचालित करेगा।

Share this:

Latest Updates