Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पाकिस्तान में रबाब की धुन पर गूंजा भारत का राष्ट्रगान,दोनों देशों के लोगों ने..

पाकिस्तान में रबाब की धुन पर गूंजा भारत का राष्ट्रगान,दोनों देशों के लोगों ने..

76th. Independence day of India : संगीत प्रेमी का दिल सरहदों को पार कर कहीं भी जा सकता है। भारत की आजादी की खुशी में एक अद्भुत उदाहरण पाकिस्तान में देखने को मिला। इस मौके पर पाकिस्तान के एक म्यूजिशियन ने रबाब नाम के म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट पर राष्ट्रगान की धुन बजाई। अब यह धुन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। रबाब वादक सियाल खान भारत में काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने भारतीय फैन्स की मांग पर राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ को रबाब पर सुरीली धुन दी है।

पाकिस्तान के रबाब वादक सियाल खाने टि्वटर पर किया शेयर

वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- सरहद पार के दर्शकों के लिए ये रहा मेरा तोहफा। इस वीडियो को ट्विटर पर अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं 50 हजार से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है। रबाब एक तार वाला म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट है, जो वीणा के समान दिखता है। यह पाकिस्तान, अफगानिस्तान और कश्मीर में काफी लोकप्रिय है।

दोनों देशों के लोगों ने की तारीफ 

सियाल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत के लोगों को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच अच्छे संबंध, दोस्ती और सद्भावना के लिए मैने भारत का राष्ट्रगान बजाने की कोशिश की है। उधर, भारत और पाकिस्तान के लोगों ने इस धुन की तारीफ की है।

Share this:

Latest Updates