Manglore News : कर्नाटक में हलचल मचा देनेवाले मैंगलोर के हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की हत्या मामले में मैंगलोर पुलिस कमिश्नर ने अहम बयान दिया है। गृह मंत्री परमेश्वर के साथ बैठक के बाद पुलिस आयुक्त अनुपम अग्रवाल ने कहा कि घटना के सिलसिले में 08 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, इनमें से दो हिन्दू हैं।
सुहास शेट्टी की हत्या का वीभत्स दृश्य सीसीटीवी और स्थानीय मोबाइल कैमरों में कैद हो गया। मैंगलोर पुलिस ने इन्हीं वीडियो के आधार पर आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस को पता चला कि आरोपित दक्षिण कन्नड़ जिले में छिपे हुए हैं, पुलिस ने यहां से 08 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अब्दुल सफान, नियाज, मोहम्मद मुजामिल, कलंदर शफी, मोहम्मद रिजवान, रंजीत और नागराज को गिरफ्तार किया गया है। आशंका है कि सुहास की हत्या में 09 लोग शामिल थे।
जांच के दौरान पता चला कि फैजल का भाई आदिल, जिसे पहले सुहासा शेट्टी के गिरोह ने मार डाला था, पहले उसने खुद को सुहासा शेट्टी गिरोह का सदस्य बताया था और सुहासा की हत्या की साजिश रची थी। यह खुलासा हुआ है कि आदिल ने अपने बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए सुहास की हत्या के लिए हिन्दू युवकों का इस्तेमाल किया था।
इस सम्बन्ध में मंगलुरु में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करनेवाले गृहमंत्री जी. परमेश्वर ने पूरी जानकारी प्राप्त करने के बाद मीडिया को से कहा कि आरोपितों के खिलाफ कानूनी दायरे में सख्त कार्रवाई की जायेगी।
इस हत्याकांड ने राज्य में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप को जन्म दिया है तथा इसने एक नया मोड़ ले लिया है।
कर्नाटक में हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता सुहास शेट्टी हत्याकांड में अब तक 08 गिरफ्तार

Share this:


