Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

गांजा नहीं देने पर बुजुर्ग मित्र को कुल्हाड़ी से काट डाला

गांजा नहीं देने पर बुजुर्ग मित्र को कुल्हाड़ी से काट डाला

▪︎ घटना के बाद आरोपित ने थाना पहुंच किया आत्मसमर्पण
Supaul News : सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बैरो ब्रह्मपुर वार्ड नंबर चार में सोमवार देर शाम को गांजा देने से मना करने पर एक बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। आरोपित मित्र घटना के बाद थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। मृतक बैरो ब्रह्मपुर निवासी हरेराम सिंह (58) थे। पुलिस केस कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने आरोपित पंकज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।  
मृतक के भाई कैलाश सिंह ने बताया कि हरेराम सिंह दूध बेचकर देर शाम को घर लौट रहे थे। इसी दौरान उसके दोस्त पंकज सिंह ने उनसे गांजा मांगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि पंकज सिंह ने पास में ही रखी धारदार कुल्हाड़ी हरेराम की गर्दन पर चला दी। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हरेराम और पंकज एक-दूसरे के घनिष्ठ मित्र थे और अक्सर साथ रहते थे। सदर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि केस कर घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Share this:

Latest Updates