भोपाल : मध्य प्रदेश के 05 शहरों में बुधवार, 07 मई को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल होगा। यह ड्रिल इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और कटनी में किया जायेगा। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में होने जा रही इस मॉक ड्रिल में आपदा के दौरान अंजाम दिये जानेवाले राहत व बचाव कार्यों का जीवंत प्रदर्शन किया जायेगा।
भू-अभिलेख अधीक्षक रविनंदन तिवारी ने मंगलवार को बताया कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर मध्य प्रदेश के पांच शहरों में औद्योगिक आपदा प्रबंधन विषय पर बुधवार, 07 मई को राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज किया जायेगा। उन्होंने बताया कि ग्वालियर में यह मॉकड्रिल बजे गोले का मंदिर मुरैना रोड पर स्थित आईटीआई से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिरलानगर तक होगा। उन्होंने बताया कि मॉकड्रिल के दौरान आईटीआई से बिरला अस्तपाल तक ग्रीन कोरीडोर बना कर आपदा प्रबंधन गतिविधियों को मूर्तरूप दिया जायेगा। इसके बाद बाल भवन में मॉक ड्रिल पर चर्चा होगी।



