Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

काशी दर्शन को आये महाराष्ट्र के श्रद्धालु की गंगा में डूबने से मौत

काशी दर्शन को आये महाराष्ट्र के श्रद्धालु की गंगा में डूबने से मौत

वाराणसी : महाराष्ट्र के संभाजी नगर से दर्शन-पूजन के लिए काशी आये एक अधेड़ श्रद्धालु की मंगलवार को गंगा स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गयी। मृतक की पहचान मुकुंद (54) पुत्र मुरलीधर के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और जल पुलिस के गोताखोर मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद शव को गंगा से बाहर निकाला गया।

पुलिस के अनुसार, संभाजी नगर से 54 श्रद्धालुओं का दल काशी दर्शन पूजन के लिए आया है। मंगलवार सुबह सात पुरुष और सात महिलाएं नाव से गायघाट के सामने गंगा पार रेती पर स्नान के लिए गये थे। स्नान के दौरान मुकुंद नाम के एक श्रद्धालु गहरे पानी में डूब गये। साथ आये श्रद्धालुओं ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची जल पुलिस की टीम ने शव की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद मुकुंद का शव गंगा से बरामद किया गया। यह दृश्य देख साथ आये श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गयी। साथी यात्रियों ने बताया कि मुकुंद के परिवार में पत्नी वैशाली, एक पुत्र और एक पुत्री हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

Share this:

Latest Updates