Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सीएम आवास घेराव को पहुंचे टीआरई थ्री अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज

सीएम आवास घेराव को पहुंचे टीआरई थ्री अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज

▪︎ सप्लीमेंट्री रिजल्ट की कर रहे थे मांग, पुलिस ने लाठीचार्ज कर सभी को खदेड़ा
Patna News : अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पहुंचे शिक्षक नियुक्ति परीक्षा थ्री में शामिल अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इसमें कई छात्र जख्मी भी हो गए। यह अभ्यर्थी सप्लीमेंट्री रिजल्ट की मांग कर रहे थे। इसके अतिरिक्त परिणाम में पारदर्शिता पर भी सवाल खड़ा कर रहे थे। शिक्षक नियुक्ति के अभ्यर्थी विभिन्न जिलों से अपनी मांगों के समर्थन में पहुंचे थे। अभ्यर्थी शिक्षा विभाग से टीआरई थ्री के सप्लीमेंट्री परिणाम को जारी करने की मांग कर रहे थे। इसके लिए कई बार शिक्षा मंत्री व शिक्षा विभाग के अधिकारियों से भी गुहार लगा चुके थे। इसके बाद भी उनकी मांग की दिशा में कार्रवाई नहीं होने के बाद सभी मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए थे। अचानक काफी संख्या में पहुंचे अभ्यर्थियों की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची और लाठीचार्ज कर सभी को खदेड़ दिया। इसमें कई अभ्यर्थी लाठीचार्ज व गिरने के कारण जख्मी भी हो गए। इसमें कई को स्थानीय स्तर पर उपचार कराया गया।

सप्लीमेंट्री रिजल्ट दे या फांसी दे सरकार
हाथों में अपनी मांगों के समर्थन में तख्ती लिए काफी संख्या में अभ्यर्थी अविलंब सप्लीमेंट्री रिजल्ट देने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि बीते कई महीनों से सरकार से मांग कर रहे हैं, इसके बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में अब या तो रिजल्ट दे या फांसी दे दे।

शिक्षा मंत्री का भी कर चुके हैं घेराव
इससे पहले टीआरई थ्री अभ्यर्थी शिक्षा मंत्री का घेराव कर चुके हैं। बीते 24 मार्च को शिक्षा मंत्री को घेराव कर प्रदर्शन किया था। तब पुलिसकर्मियों ने किसी तरह शिक्षा मंत्री को सुरक्षित रूप से निकाला था।

Share this:

Latest Updates