Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पुंछ में खाई में गिरी बस, तीन की मौत, 43 घायल

पुंछ में खाई में गिरी बस, तीन की मौत, 43 घायल

Poonch News : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार को एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गयी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि 43 लोग घायल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि बस घनी गांव से मेंढर जा रही थी। इसी दौरान सुबह करीब 9.20 बजे बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिल कर तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने मृतकों की पहचान घनी गांव के 45 वर्षीय मोहम्मद मजीद, 55 वर्षीय शकीला बेगम और कस्बलारी के 60 वर्षीय नूर हुसैन के रूप में की है। घायलों में से आठ की हालत गम्भीर है।

मेंढर के ब्लॉक मेडिकल आफिसर अशफाक चौधरी ने बताया कि गम्भीर रूप से घायल आठ लोगों में से पांच को विशेष उपचार के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल जम्मू रेफर कर दिया गया है।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख जताया।

Share this:

Latest Updates