Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राजस्व कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ धराया,एसीबी की कार्रवाई से अंचल में हड़कम्प

राजस्व कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ धराया,एसीबी की कार्रवाई से अंचल में हड़कम्प

Latehar News: पलामू भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को लातेहार अंचल कार्यालय में कार्रवाई करते हुए एक राजस्व कर्मचारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। सुशील कुमार नामक यह कर्मचारी जमीन म्यूटेशन के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। शिकायत के बाद एसीबी ने जांच शुरू की और फिर रची गयी गिरफ्तारी की रणनीति। जाल में फंसा ‘दाम का दलाल’ जैसे ही सुशील कुमार ने रिश्वत की रकम हाथ में ली, एसीबी की टीम ने उसे धर दबोचा। उसके साथ कार्यरत राजस्व कर्मचारी मनोज बेक से भी पूछताछ की गयी।


घर पर छापा, दस्तावेज जब्त
गिरफ्तारी के बाद एसीबी ने आरोपी के आवास पर छापा मारा, जहां से कई अहम दस्तावेज बरामद किये गये। अब इन दस्तावेजों की भी जांच होगी कि कहीं और कितनी परतें छिपी हैं भ्रष्टाचार की।


अंचल कार्यालय में मची खलबली
इस कार्रवाई से अंचल कार्यालय में जैसे खलबली मच गयी। कर्मचारी दबी जुबान में एक-दूसरे से फुसफुसाते नजर आये। आमजन में भी चर्चा है कि क्या अब बाकी ‘दागदार’ भी नपेंगे?


एसीबी का सख्त संदेश
एसीबी के डीएसपी ने पुष्टि करते हुए कहा, ‘भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी मुहिम जारी रहेगी। शिकायत सही पायी गयी, तो किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा।

Share this:

Latest Updates