Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

भारत-पाकिस्तान सीमा के करीब से आरडीएक्स, हैंड ग्रेनेड व हथियार बरामद

भारत-पाकिस्तान सीमा के  करीब से आरडीएक्स, हैंड    ग्रेनेड व हथियार बरामद

Chandigarh News : बीएसएफ ने पंजाब पुलिस के साथ मिल कर भारत-पाकिस्तान सीमा से आरडीएक्स तथा हैंड ग्रेनेड व कई हथियार बरामद किये हैं। विस्फोटक सामग्री व हथियार बरामद करने के बाद बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने मिल कर सीमावर्ती क्षेत्र में सर्च आॅपरेशन शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को इस बारे में सूचित किया कि गांव चक बाला के पास कुछ संदिग्ध वस्तुएं पड़ी हैं। बीएसएफ तथा पंजाब पुलिस की टीम वहां पहुंची और पूरे गांव को घेर लिया। इसके बाद खेतों में चलाये गये सर्च आॅपरेशन के दौरान यहां से 972 ग्राम आरडीएक्स, एक रिमोट कंट्रोल डिवाइस और चार्जर, दो हैंड ग्रेनेड, दो डेटोनेटर, आठ बैटरियां, एक ब्लैक बॉक्स, 30 जिंदा कारतूस तथा दो पिस्टल व चार मैगजीन बरामद की हैं।
पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने इस बरामदगी की पुष्टि करते हुए कहा कि यह किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम दिये जाने का प्रयास हो सकता है, जिसे पुलिस तथा बीएसएफ ने मिल कर विफल बनाया है। डीजीपी ने बताया कि अमृतसर के अजनाला पुलिस थाने में इस सम्बन्ध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Share this:

Latest Updates