Arariya News : पाकिस्तान धोखेबाज है, यह तो हर कोई जानता है। लेकिन, वह अपनी कही बातों और किये गये वादों से भी पलट जाता है। ऐसा ही शनिवार को तब हुआ जब सीजफायर की घोषणा करने के बाद पाकिस्तान ने धोखे से फिर बॉर्डर पर गोलीबारी शुरू कर दी। युद्ध विराम की स्थिति में हुई इस क्रॉस बार्डर फायरिंग में बिहार के छपरा के लाल बीएसएफ सब इंस्पेक्टर मो. इम्तियाज शहीद हो गये। उन्होंने अपने साथियों को बचाने के लिए प्राणों की आहुति दी।
अररिया सहित पूरे बिहार व उनके गांव छपरा के नारायणपुर में शोक की लहर है। मगर, लोग उनके इस अदम्य साहस को सलाम कर रहे हैं।
इस सम्बन्ध में रविवार को सामाजिक कार्यकर्ता सह आजाद हिन्द फौज के संयोजक प्रभात यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पत्र भेज कर शहीद मो. इम्तियाज के परिवार को 05 करोड़ का आर्थिक सहयोग देने तथा एक परिजन को सरकारी नौकरी की घोषणा करने की मांग की है।
भारत-पाक युद्ध में शहीद इम्तियाज के परिवार को 05 करोड़ और परिजन को सरकारी नौकरी देने की मांग

Share this:


